विधानसभा मिल्कीपुर अमानीगंज के कई पूर्व प्रधान व बीडीसी सदस्य सहित सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए। सांसद लल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय ने केन्द्रीय लोकसभा चुनाव कार्यालय पर सभी को पार्टी का ध्वज देकर पार्टी में शामिल कराया। माल्यार्पण व भगवा अंगवस्त्र देकर सभी का पार्टी में स्वागत किया।