Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसब्जी लेकर लौट रहे युवक पर दबंगों ने किया प्राण घातक हमला,...

सब्जी लेकर लौट रहे युवक पर दबंगों ने किया प्राण घातक हमला, मुकदमा दर्ज

जलालपुर,अंबेडकरनगर। सब्जी लेकर लौट रहे युवक पर पुरानी अदावत को लेकर पहले अवैध असलहे से फायर किया गया जब फायर मिस हो गया तो लाठी डंडा और धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर मरणासन्न कर दिया गया। दबंग विपक्षियो के हमले में युवक का दोनो हाथ और पैर समेत पूरे शरीर मे गंभीर चोटे आयी ।मारपीट में युवक बेहोश हो गया। जब तक अन्य लोग हल्ला गुहार पर बीच बचाव करने पहुंचते दबंग पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बेहोशी की हालत में नगपुर अस्पताल भेजवाया। जहां घायल की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर कुल छः आरोपियों के खिलाफ प्राण घातक हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना मालीपुर थाना के भिसवा चितौना गांव की है। जानकारी के अनुसार बीते रविवार शाम को भिसवा चितौना गांव निवासी मोनू तिवारी चितौना कला बाजार से सब्जी लेकर घर वापस आ रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे विपक्षी राकेश यादव समेत आधा दर्जन अन्य ने पहले अवैध असलाह से हत्या करने के उद्देश्य से फायर झोंक दिया।जब गोली मिस हो गई तो गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक का दोनो हाथ दोनो पैर चेहरे समेत अन्य अंगों पर गंभीर चोटें आई। प्राण घातक हमले से युवक बेहोश हो गया। पुलिस ने युवक को बेहोशी की हालत में नगपुर अस्पताल भेजा जहां से उसकी गंभीर दशा देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है और गंभीर हालत बनी हुई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित युवक के पिता राम सुरेश तिवारी की तहरीर पर मित्रसेन, राकेश यादव, दिनेश यादव, अशोक यादव,रोहित यादव,मोनू यादव के खिलाफ प्राण घातक हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments