Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला अस्पताल में युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर

जिला अस्पताल में युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर


◆ 50 युवाओं ने किया रक्तदान, 120 ने कराया रजिस्ट्रेशन


अयोध्या। पीएम मोदी के जन्म दिन पर जिला अस्पताल में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील मिश्र तथा महानगर अध्यक्ष रवि शर्मा के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 50 युवाओं ने रक्तदान किया। 120 ने रजिस्ट्रेशन कराया।

जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। पार्टी व सरकार ने तय किया है कि हम प्रधानमंत्री का जन्मदिन स्वच्छता व सेवा पखवाड़ा मनाएंगे। जिसमें जनपद में अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उसमें सरयू नदी के किनारे स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया गया। नगर निगम ने सात दिन चौबिस घंटे का स्वच्छता कार्यक्रम तय किया है। 155 घंटे का यह कार्यक्रम है। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती है। श्रीराम चिकित्सालय, मेडिकल कालेज में फल वितरण हुआ। युवा मोर्चा ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया।

रक्तदान करने वालों में जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, पूर्व प्रमुख विनय रावत, भाजपा नेता नीरज श्रीवास्तव रिंकू, काशी पासी, अमन तिवारी, आशीष तिवारी, आयुष पांडेय, पवन चौरसिया, भरत जी श्रीवास्तव, आशीष शर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनुपम मिश्रा, पंकज मिश्रा, शैलेश उपाध्याय शामिल हैं।

शिविर में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा शिवेंद्र शाही, जिला प्रवासी युवा मोर्चा शुभम् अग्रहरि, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पाण्डेय बादल, ओमप्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्र, आलोक कुमार सिंह रोहित, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अखंड प्रताप सिंह डिम्पल, नीरज श्रीवास्तव रिंकू, बाबा गोरखनाथ, चन्द्रभानु पासवान, काशीराम रावत, उषा रावत, बब्लू मिश्र, सहित पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments