Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्धावस्था में युवक की मौत, फांसी से लटका मिला शव

संदिग्धावस्था में युवक की मौत, फांसी से लटका मिला शव


अयोध्या। कोतवाली नगर इलाके के फतेहगंज चौकी क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। घटना गुरुवार/शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे की है। युवक की पहचान चन्द्रमोहन मिश्रा निवासी सिधौली सीतापुर के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया युवक ने आत्महत्या की है। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि चन्द्रमोहन मिश्रा सीतापुर का रहने वाला है। वह यहां पर करीब डेढ़ साल से कमरा लेकर रहता था। परिजनों की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments