Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्कूल से लौट रही छात्रा के साथ युवक ने किया दुराचार का...

स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ युवक ने किया दुराचार का प्रयास, मुकदमा दर्ज

जलालपुर, अंबेडकर नगर। स्कूल से पढ़कर अकेली आ रही छात्रा को युवक ने जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले जाकर दुराचार करने का प्रयास किया एवं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है ।

मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। छात्रा नेमपुर स्कूल से पढ़कर अकेले आ रही थी तभी कुलदीप यादव पुत्र जितेंद्र यादव ने धक्का दे दिया और गिर गई जिसे जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले जाकर दुराचार का प्रयास करने लगा और चिल्लाने पर मुंह दबा दिया तथा मारा पीटा भी। किसी तरीके से छात्रा वहां से अपनी इज्जत बचा कर वापस आई और जाते-जाते युवक ने जान से मारने की धमकी दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कुलदीप यादव पुत्र जितेंद्र यादव निवासी भस्मा कोतवाली जलालपुर के खिलाफ 354 क, 323 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर दिया है। कोतवाली प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments