Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअण्डरवियर चुराने के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

अण्डरवियर चुराने के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा


◆ पिटने वाले युवक का कहना है कि उसने 500 रुपये दिया था


◆ पुलिस ने दोनो का किया शांतिभंग की धारा में चालान


अयोध्या। थाना पटरंगा के रानीमऊ में दुकानदार ने अपने ग्राहक को चोरी के आरोप में तालीबानी सजा दी। युवक का हाथ पैर को पेड़ से बांधकर पिटाई की। मौके पर पुलिस पहुंची युवक को छुड़ाकर दुकानदार समेत थाने ले आयी। पुलिस ने दोनो का धारा 151 में चालान कर दिया है।

अशरफपुर गंगरेला के रहने वाले विकास यादव पुत्र गंगाराम यादव की रानीमऊ में कपड़े की दुकान है। उनके यहां हंसराज उर्फ बुधाई पुत्र स्व प्रेमचन्द्र निवासी बकौली थाना पटरंगा अंडरबियर खरीदने के लिए आया। विकास ने हंसराज पर पांच अंडरबियर चोरी का आरोप लगाते हुए उसको पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगो ने घटना की वीडियो बना ली।

जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा विकास व हंसराज को थाने ले आयी। पुलिस ने दोनो का धारा 151 में चालान कर दिया है। वहीं मामले को लेकर हंसराज का कहना है कि उसने अंडरवियर को लेकर पांच सौ रुपये विकास को दिये थे। परन्तु इसके बाद भी उसके साथ मारपीट की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments