Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशोभा यात्रा में शामिल युवक की ट्राली की चपेट में आने से...

शोभा यात्रा में शामिल युवक की ट्राली की चपेट में आने से मौत

बसखारी अंबेडकर नगर। मूर्ति विसर्जन के दौरान निकाली गयी शोभा यात्रा में शामिल एक युवक की ट्राली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक अखिलेश कुमार निषाद अयोध्या जनपद का निवासी बताया जाता है।जो किछौछा में  जियाऊ निषाद के यहां रिश्तेदारी में आया हुआ था। शनिवार को किछौछा में स्थापित प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान अखिलेश शोभायात्रा में शामिल एक ट्रैक्टर ट्राली को जोड़ने वाले  टोचन पर बैठकर विसर्जन में जा रहा था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर ट्राली राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर बुढनापुर के निकट जैसे ही पहुंची, ट्रॉली पर बैठा युवक अखिलेश कुमार उम्र 28 वर्ष अनंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

वहीं मृतक युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम बच गया है। युवक के दो बेटियां हैं। जिनका रो रो कर बुरा हाल है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी जेपी सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments