Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पैसे के लेनदेन में युवक की हत्या, चार नामजद; पुलिस की दबिश...

पैसे के लेनदेन में युवक की हत्या, चार नामजद; पुलिस की दबिश जारी

0
14
ayodhya samachar

◆ अपर पुलिस अधीक्षक बोले – जल्द गिरफ्तार होंगे सभी आरोपी


जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते गुरुवार को जैतपुर थाना क्षेत्र के तिघरा गांव के पास हुए युवक हत्या कांड ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। इस मामले में अब पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामले के अनुसार आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के हांसापुर निवासी राजकमल यादव उर्फ बंटी (24) की बीते गुरुवार को तिघरा गांव के पास निर्मम हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि हत्या का कारण पैसे का लेनदेन विवाद था। मृतक राजकमल भाइयों में अकेला था। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और घर पर केवल मां व दो बहनें हैं। पुत्र की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना के बाद मृतक की मां ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव ने बताया कि, “मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। बहुत जल्द सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।”

इस बीच पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मृतक के घर पर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों का सांत्वना देने का सिलसिला जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here