Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवक ने फांसी लगाकर दी जान

युवक ने फांसी लगाकर दी जान


जलालपुर अंबेडकर नगर। आपसी विवाद के चलते 28 वर्षीय युवक ने गमछे से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया । प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर भुआ गांव का है। गांव निवासी कवि विश्वकर्मा उर्फ लकडू पुत्र राम जियावन 28 वर्ष की मंगलवार रात आपसी विवाद हो गया था जिससे परेशान होकर बुधवार सुबह गांव के निकट जोखन वर्मा के बाग में गमछे से फांसी लगा लिया। ग्रामीण जब पेड़ से लटकते हुए देखे तो क्षेत्र में खबर आग की तरह फैल गई। सूचना पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह उप निरीक्षक गुलाम रसूल हेड कांस्टेबल रामकिशोर सिंह समेत तमाम लोग मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments