Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसडक दुर्घटना मे घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

सडक दुर्घटना मे घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

भीटी अंबेडकर नगर।  सड़क दुर्घटना में घायल युवक सतपाल विश्वकर्मा पुत्र रमापति विश्वकर्मा  उम्र 35 वर्ष निवासी अढनपुर थाना भीटी का बीती रात ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बीते 10 अगस्त को भीटी महरुआ मार्ग पर कन्या इंटर कॉलेज के सामने हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर  परिजन जब घर पहुंचे कोहराम मच गया, घर वालों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक के  दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। शोक व्यक्त करने वालों में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अधिवक्ता कल्याण समिति रामकरण पाल, अधिवक्ता सुनील सिंह, डॉ विजय बहादुर वर्मा, विमल सिंह ,अमर बहादुर सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, हरिप्रसाद सिंह आदि लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments