Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबहन की विदाई होने से पहले संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

बहन की विदाई होने से पहले संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

अयोध्या। कोतवाली बीकापुर के कोदयला गांव में बहन की विदाई होने से पहले संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गयी। इससे पहले रात में शादी की रस्में निभाई गयी। सुबह युवक की मौत होने के बाद बहन की विदाई नहीं हो पायी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
युवक के रिश्तेदारों ने बताया कि रात में उसने खुशी से अपनी बहन के शादी की रस्म निभाई। सुबह पता नहीं क्या हो गया कि उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। सीओ बीकापुर ने बताया कि कोतवाली बीकापुर के नितिन कुमार जिनकी उम्र 30 वर्ष है। उनका पेड़ से लटका शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या का क्या कारण है इसकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments