Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

अयोध्या। कोतवाली नगर के साहबगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। जिसमें पुलिस अभिरक्षा में मौत की आशंका सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने इस प्रकार की किसी घटना से इंकार किया है। वहीं परिजनों ने भी इस प्रकार की सम्भावना में अपनी असहमति जताई है।
बछड़ा सुल्तानपुर की रहने वाली गुड़िया ने बताया कि उसके पति कफील ई रिक्शा चलाते है। रात में जब वह लौट रहे थे तो दो अज्ञात व्यक्ति उन्हें मोटरसाईकिल पर बिठाकर ले गये। जिन्हें ले जाते समय एक व्यक्ति ने देखा था। दोनो पुलिस से सम्बंधित नहीं लग रहे थे। हम तुरंत चौकी व कोतवाली भी गये। परन्तु वहां वे नहीं दिखे। जिसके बाद जिला चिकित्सालय में उनके मौत की जानकारी मिली। मामले में पुलिस द्वारा जांच की आवश्यकता है। वहीं एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा में मौत की आशंका की खबर सोशल मीडिया पर चल रही थी। ऐसी कोई बात नहीं हुई है। कफील नाम के एक युवक को स्थानीय लोगो ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जिसकी मौत हो गयी। उनका डाक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें फेफड़ों बीमारी की वजह से मौत सामने आया। युवक का अंतिम संस्कार हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments