Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत


आलापुर अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत सिंघलपट्टी बाजार निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार बिनोद कुमार साहू पुत्र माता प्रसाद गुप्ता उम्र लगभग 45 वर्ष बिजली बिल का सुधार करवाने रामनगर हाइडिल पर गया था। रामनगर से वापस आते समय रामपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गयें परिजन इलाज के लिए आजमगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि घायलावस्था में विनोद कुमार घटना स्थल पर घंटों पड़े रहे। परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौके पर उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी, कांस्टेबल अनिल यादव मौजूद रहें। मृतक की पत्नी कुसुम एवं पुत्र लवकुश गुप्ता, अंकित गुप्ता पुत्री का रो-रो बुरा हाल है। समाजसेवी मित्रसेन यादव, विन्द्रेश मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन की खोजबीन में लगी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments