Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत


कुमारगंज, अयोध्या। मिल्कीपुर सर्किल के खण्डासा थाना क्षेत्र के अटेसर गांव में बुधवार देर रात एक बाइक की कंटीले तार की बाड़ में टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

      गांव निवासी आकाश सिंह उर्फ शिवम सिंह (20) पुत्र स्वर्गीय आलोक सिंह रात लगभग 9 बजे अटेसर चौराहे से रेवली गांव जा रहा था। रास्ते में युवक की बाइक अनियंत्रित होकर छुट्टा मवेशियों से फ़सल की रखवाली के लिए लगाईं गई कंटीले तार की बाड़ में टकरा गई जिससे युवक उसमें फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब-तक ग्रामीणों को घटना की जानकारी होती और उसे लेकर अस्पताल पहुंचते अधिक रक्त स्राव होने के चलते युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाता था। दो दिन पहले तेज रफ्तार के कारण युवक की बाइक का चालान भी हुआ था। मौत की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार सहित समूचे गांव में कोहराम मच गया। युवक दो भाइयों में छोटा था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष खण्डासा विवेक कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments