Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायुवा चेतना सामाजिक परिवर्तन का वाहक : महंत मिथिलेश नंदिनी शरण

युवा चेतना सामाजिक परिवर्तन का वाहक : महंत मिथिलेश नंदिनी शरण


◆ सम्पन्न हुआ एबीवीपी का छात्र चेतना उद्घोष विषयक जिला सम्मेलन


अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या महानगर का छात्र चेतना उद्घोष विषयक जिला सम्मेलन साकेत महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। सम्मेलन का शुरुवात पद्मश्री मोहम्मद शरीफ, सिद्धपीठ हनुमत निवास मंदिर के महंत आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण, प्रांत संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव, राज्य विश्वविद्यालय कार्य के राष्ट्रीय संयोजक अंकित शुक्ला, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अभय कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ मुकेश वर्मा व महानगर मंत्री अंशुमान सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पद्मश्री मोहम्मद शरीफ ने अपने जीवन के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया कि इच्छा शक्ति के बल पर असंभव कार्य को भी संभव बनाया जा सकता है। मुख्य वक्ता आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण ने कहा कि युवा चेतना सामाजिक परिवर्तन का वाहक है। युवा आयु के आधार पर नहीं कहा जाता बल्कि कुछ कर लेने की ठान लेने वाला,असंभव को भी संभव बनाने के लिए प्रयत्नशील रहने वाला ही युवा है। समस्या को समाधान व परेशानी को अवसर में बदलने वाला युवा होता है। विद्यार्थी परिषद ने युवाओं के ऐसे ही चरित्र को गढ़ने का काम किया है। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी विद्यार्थी परिषद ने इसी प्रकार से निरंतर विद्यार्थियों के अंदर उनके व्यक्तित्व विकास के लिए कार्य किया है। विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों को पुस्तक की पढ़ाई से बाहर निकाल कर उन्हें सामाजिक शैक्षणिक संदर्भों की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराती है। अभाविप विवेकानंद को अपना आदर्श मानती है यह अभाविप की दूरदर्शिता का सूचक है। समाज के ऐसे संगठन का सतत विकास स्वागत योग्य है। राज्य विश्वविद्यालय कार्य के राष्ट्रीय संयोजक अंकित शुक्ला ने कहा कि 75 वर्षों की यात्रा में विद्यार्थी परिषद ने अनेक उपलब्धियां अपने नाम की है। विद्यार्थी परिषद सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन में विश्वास रखती है। शैक्षिक व सामाजिक संदर्भों में अनुकूल परिस्थिति ही विद्यार्थी परिषद का दे है। राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के पुनीत कार्य में प्रत्येक युवा को आगे आना चाहिए। साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य अभय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता शैक्षिक परिसर के अंदर शैक्षिक व्यवस्था के संचालन की बात करता है वह उसे करने के लिए विद्यार्थियों की सहायता करता है। महानगर अध्यक्ष मुकेश वर्मा वर्मा ने आभार ज्ञापन किया। संचालन विभाग संयोजक अतुल सोनी ने किया। सम्मेलन में शैक्षिक व सामाजिक विषय के 2 प्रस्ताव भी पारित किए गए व छात्र संघ चुनाव को बहाल करने की मांग की गई। सम्मेलन में प्रांत एसएफएस कार्य प्रमुख डॉ नागेंद्र सिंह, प्रांत छात्रा प्रमुख डॉ मोनिका परमार,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ गुप्ता,महानगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह,डॉ पूनम शुक्ला,डॉ अमित मिश्रा,कनक बिहारी पाठक,डॉ आशीष प्रताप सिंह,डॉ अमोल प्रताप सिंह,कविता सिंह,डॉ जन्मेजय त्रिपाठी, डॉ शिव कुमार आलोक तिवारी,महानगर सह मंत्री विराट सिंह, सत्यम दुबे,नगर मंत्री कैंट अभय सिंह आनंद साकेत महाविद्यालय के इकाई अध्यक्ष शशांक सिंह विद्यार्थी, याशिनी दीक्षित, राणा आशुतोष, प्रांत कार्यसमिति सदस्य मनीष यादव, दुर्गेश तिवारी,मानवेंद्र सिंह,रत्नेश सिंह निखिल विश्वकर्मा शाश्वत कौशल स्मृति तिवारी प्रगति सिंह ,गौरव सिंह,भूपेंद्र शुक्ला,अंश जायसवाल,अभय सिंह नवनीत शुक्ला सहित हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments