Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या6 वर्षीय मासूम के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, पिता की...

6 वर्षीय मासूम के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज


◆ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक 6 वर्षीय मासूम के साथ 35 वर्षीय एक युवक द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुलिस ने मामले में बच्चों के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इनायत नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि बीते 14 मार्च की शाम लगभग 4 बजे कैटर्स का काम करने वाले एक युवक उनके 6 वर्षीय बेटे को गांव का रास्ता पूंछने के बहाने जंगल में ले जाया गया। जहां उनके बेटे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया। जिसका किसी युवक के द्वारा वीडियो बना कर सोसल मीडिया पर जमकर वायरल भी किया जा रहा है। इनायत नगर पुलिस ने वायरल वीडियो तथा पीड़ित मासूम के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी वंशराज पुत्र गंगाराम निवासी हरिनाथपुर के खिलाफ मुअसं धारा 377, 5 एम /6 सहित, पास्को एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाई। जहां युवक वंशराज ने अपना जुर्म कबूल किया। प्रभारी क्राइम दिनेश यादव ने बताया कि नाबालिक बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments