Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जलालपुर,अंबेडकर नगर। 35 वर्षीय युवक ने पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मामला कटका थाना क्षेत्र के अजमलपुर गांव का है । गांव निवासी विश्वनाथ शुक्ला उर्फ अर्जुन पुत्र जगदंबा प्रसाद मंगलवार को अपने घर में लगे पंखे में रस्सी के सहारे लटक गया,जिसे दरवाजा तोड़कर एंबुलेंस बुलाकर भियांव सामुदायिक अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने से पूर्व ही युवक की मौत हो गई। कटका थाना अध्यक्ष अभय कुमार मौर्या ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments