Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचोरी की दो बाइक समेत युवक गिरफ्तार

चोरी की दो बाइक समेत युवक गिरफ्तार

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर पुलिस ने कई थानों में चोरी के मामले में फरार चल रहे शातिर अपराधी को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल है। इनायत नगर थाना क्षेत्र के गौरव उर्फ हिमांशु दुबे निवासी मिल्कीपुर के खिलाफ सुल्तानपुर जनपद के कूरेभार तथा अयोध्या जनपद के गोसाईगंज व इनायत नगर थानों पर चोरी, आर्म्स एक्ट सहित गंभीर आपराधिक धाराओं में दर्जनों प्राथमिकी दर्ज है। शातिर अपराधी की कई थानों की पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। लेकिन अपराधी पुलिस की पकड़ से बहुत दूर था। बृहस्पतिवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर इनायत नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सहुलारा गांव के सूबेदार के पुरवा मोड़ से शातिर अपराधी गौरव उर्फ हिमांशु दुबे को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार कर थाने लाई। जहां प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने उसके खिलाफ कार्रवाई करके न्यायालय पेश किया जहां अपराधी को जेल भेज दिया गया। शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में प्रमुख रूप से उ0नि0 अनिल कुमार, उ0नि0 बृजेश कुमार यादव, का0 गम्भीर सिंह व का0 संदीप सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments