Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनाजायज चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

नाजायज चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

जलालपुर,अंबेडकरनगर। मुखबिर की सूचना पर मालीपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद सिंह अपने हमराहियो के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे।तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि सैरपुर रेलवे क्रासिंग के पास एक व्यक्ति नाजायज चाकू लेकर खड़ा है जो कही जाने की फिराक में है। पुलिस ने मुखबिर की बात पर यकीन कर रेलवे क्रासिंग पहुंचे और वहां खड़े व्यक्ति को पकड़ लिया। जामा तलाशी में व्यक्ति के पास से एक नाजायज चाकू बरामद किया। पूछताछ में अपना नाम बेचन यादव निवासी सैरपुर उमरन थाना मालीपुर बताया। पुलिस ने बेचन यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर अदालत भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments