Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

जलालपुर अंबेडकर नगर। 35 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया । युवक का इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मामला कटका थाना क्षेत्र अंतर्गत रफीगंज पुलिस चौकी के सामने की है। बीते गुरुवार को कटका थाना क्षेत्र के निमटिनी गांव निवासी प्रदीप पुत्र राम अजोर  किसी गांव में बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया हुआ था भोजनोपरांत वहां से रफीगंज आ गया जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया जिससे युवक को गंभीर चोट आई आनन-फानन में रफीगंज पुलिस चौकी के कर्मियों द्वारा गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हैं पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जानकारी के अनुसार परिजनों द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments