Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकुदाल से वार कर छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या

कुदाल से वार कर छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या

भीटी अंबेडकर नगर । महरुआ थाना क्षेत्र के शुभाकरपुर गांव के मजरा उपाधियापुर भिटवा में रिश्ते को कलंकित करते हुए भाई ने अपने बड़े भाई ही हत्या कर दी। मृतक की पत्नी मंजू की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मगंलवार की रात किसी बात को लेकर दोनों भाईयों में कहा सुनी शुरु हो गई। दोनो के बीच विवाद लगातर बढ़ता गया,इसी बीच राजकुमार पुत्र स्वर्गीय राम मिलन उम्र लगभग 26 वर्ष ने अपने बड़े भाई महेश उम्र 35 वर्ष के ऊपर कुदाल से हमला कर दिया जिससेे महेश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया वहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महेश पांच भाई है जो अलग हैं, वहीं मृतक महेश के पांच बच्चे है। पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को ढांढस बंधाया । वही मृतक के पास जमीन ना होने पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम एसडीएम भीटी से वार्ता कर मृतक की पत्नी को कुछ पट्टा दिलवाया जायेगा। मंजू की तहरीर पर राजकुमार नामजद तथा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments