Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुर्गा पूजा पंडाल में डांस करते समय आया हार्ट अटैक, युवक की...

दुर्गा पूजा पंडाल में डांस करते समय आया हार्ट अटैक, युवक की मौत 


अंबेडकर नगर। दुर्गा पूजा पंडाल में डांस कर रहा युवक अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों द्वारा उसे जिला चिकित्सालय में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के लोरपुर ताजन गांव के राजभर बस्ती का है। ग्रामीणों द्वारा गांव में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां ग्रामीण पहुंचकर भजन, कीर्तन के साथ पूजा पाठ करते है। गांव निवासी 32 वर्षीय मुलायम राजभर पुत्र धर्मराज राजभर पंडाल में पहुंचकर अपने अन्य दोस्तों के साथ डांस करने लगा, इसी बीच वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, उसके गिरते ही वहां हड़कंप मच गया। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments