Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में 38 लाख से अधिक पौधे लगाएगी योगी सरकार

अयोध्या में 38 लाख से अधिक पौधे लगाएगी योगी सरकार


◆ सर्वाधिक संख्या में लगाए जाएंगे औषधीय और फलदार पौधे


अयोध्या। अयोध्या में इस साल 38 लाख 12 हजार 680 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में वन विभाग सहित अन्य 26 विभाग भाग लेंगे। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद हर वर्ष प्रदेश में पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष अभियान के लिए वन सहित सभी विभाग तैयारियों में जुट गये हैं। सरकार का फोकस वायु को शुद्ध करके स्वच्छ ऑक्सीजन देने वाले फलदार और औषधीय गुण वाले पौधों को लगाने पर है।

अयोध्या के पर्यावरण को सुधारने के लिए सरकार पौधरोपण अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। इससे वायुमण्डल में ऑक्सीजन की शुद्ध मात्रा को बढ़ाने व वातावरण को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। अयोध्या के वन संरक्षक प्रणव जैन ने बताया कि फलदार व ऑक्सीजन देने वाले पौधों को अधिक संख्या में लगाने की योजना है। इसमें सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरुद, आम, सागौन, शीशम आदि के ज्यादा से ज्यादा पौधों के रोपण की तैयारी है।

उन्होंने बताया कि वन विभाग के अलावा 26 अन्य विभाग पौधरोपण अभियान में भाग लेंगे। किस विभाग को कितने पौधे लगाने का लक्ष्य हैं, उसकी सूची भी वन विभाग ने बना ली है। इस साल पौधरोपण में कई प्रजातियों के पौधे लगाने की योजना है। जनता की सहभागिता के लिए पौधे लगाने की इच्छुक जनता को भी पौधे देने की योजना बनाई जा रही है। हर घर एक पौधा देने की तैयारी है। जिससे अधिक से अधिक पौधरोपण हो सके और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments