Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायोगी सरकार ने अपराध पर लगाई है जबरदस्त नकेल - डा ममता...

योगी सरकार ने अपराध पर लगाई है जबरदस्त नकेल – डा ममता पाण्डेय


◆ पार्टी कार्यालय में आयोजित महिला मोर्चा की बैठक में कार्यकताओं को घर-घर सम्पर्क करने का निर्देश


अयोध्या। भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में सदस्यता अभियान को लेकर महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश मंत्री डा. ममता पाण्डेय ने कहा कि सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकताओं को कम से कम 100 सदस्य बनाना अनिवार्य है। इसके लिए पदाधिकारियों तथा कार्यकताओं को टोली बना कर हर घर सम्पर्क अभियान चलाना है। प्रत्येक घर की हर महिला सदस्यों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराते हुए सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बार में चर्चा करनी है।

                  प्रदेश मंत्री ने कहा कि मोदी और योगी सरकार की नीतियों के कारण पूरे प्रदेश की जनता में भाजपा के प्रति उत्साह है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अपराध पर जबरदस्त नकेल कसी गई है। महिलाओं तथा बच्चियों के साथ हुए अपराधों में सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। भदरसा केस, सोहावल में घटित घटना में सरकार ने त्वरित कार्रवाही करते हुए आरोपियों को तत्काल अरेस्ट किया। मुकदमों में तेजी से पैरवी करते हुए उन्हें जल्द ही उनके अपराध की सजा भी दिलाई जाएगी।

बैठक में जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा, महानगर महामंत्री प्रतिमा शुक्ला, गीता शुक्ला, लक्ष्मी सिंह स्वर्णालता शुक्ला, आराधना, माधुरी सिंह, सीमा तिवारी, सुनीता गुप्ता, नेहा तिवारी, सीमा सिंह मधु पाठक, प्रेमलता पांडे, गीता विश्वकर्मा, मीनाक्षी तिवारी, शीला शुक्ला, वाणी मिश्रा, गीता विश्वकर्मा, अंजू सिंह शामिल हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments