Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायोगी सरकार ने अयोध्या के विकास को दिए 250 करोड़, पर्यटन व...

योगी सरकार ने अयोध्या के विकास को दिए 250 करोड़, पर्यटन व आधारभूत सुविधाओं को मिलेगी नई रफ्तार


अयोध्या । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने दसवें बजट में रामनगरी अयोध्या के सर्वांगीण विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 250 करोड़ रुपये की विशेष व्यवस्था की है। बजट में किए गए इस प्रावधान को अयोध्या को वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि श्री अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से पर्यटन अवस्थापना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के विकास के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस राशि से राम मंदिर क्षेत्र के आसपास सड़क, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, गेस्ट हाउस सहित अन्य पर्यटक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर और सुगम सुविधाएं मिल सकें।

इसके अलावा अयोध्या के समग्र विकास के लिए अलग से 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। इस धनराशि का उपयोग शहर के अन्य हिस्सों में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, हरित क्षेत्रों के विस्तार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली योजनाओं पर किया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यापार, होटल और परिवहन क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ी हैं। ऐसे में अतिरिक्त बजट से सुविधाओं का विस्तार होने पर पर्यटन उद्योग को और गति मिलने की उम्मीद है।

अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जयेंद्र कुमार ने बताया कि बजट आवंटन के बाद विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

स्थानीय लोगों, संत समाज और व्यापारियों ने भी बजट का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे अयोध्या का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और शहर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments