◆ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौराणिक सूर्यकुण्ड मंदिर परिसर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पूराबाजार, अयोध्या। योग एक परिवर्तनकारी अभ्यास है ,जो मन और शरीर के सामंजस्य , विचार और क्रिया के बीच संतुलन और संयम तथा पूर्ति की एकता का प्रतिनिधित्व करता है। यह जानकारी 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौराणिक सूर्यकुण्ड मंदिर परिसर में योग विज्ञान संस्थान देवकाली के संस्थापक योगाचार्य केके सिंह ने नियमित योग के साधकों के समक्ष देते हुए बताया कि योग शरीर , मन और आत्मा एकीकृत करता है और स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोंण प्रदान करता है जो हमारे व्यस्त जीवन में शांति लाता है । परिवर्तन करने की इसकी शक्ति ही है जिसका हम आज इस विशेष दिन पर उत्सव मना रहे हैं ।
बतौर मुख्य अतिथि जिप सदस्य प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया इस वर्ष का थीम ’एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य ’ हमें याद दिलाता है कि हमारा स्वास्थ्य और ग्रह का स्वास्थ्य आपस में निकटता से जुड़े हुए हैं यह केवल फिटनेस के लिए योग करने के बारे में नहीं है , यह हमारे शरीर और पृथ्वी दोनों के लिए अच्छा जीवन जीने के बारे में है ।
सूर्यकुण्ड के योग शिविर में मुख्य रुप से अपर नगर आयुक्त नागेन्द्र नाथ , बागेश शुक्ला , चाणक्य परिषद के जिलाध्यक्ष पं० सत्यदेव मिश्रा , प्रबंधक ’ कवच ’ विश्व रंजन , पूर्व मण्डल अध्यक्ष नंद कुमार सिंह अनिल , डा० अवधेश सिंह विसेन , विजय सिंह , अंकुर सिंह , भाजपा पार्षद मनीष चौधरी , गीता गुप्ता , प्रीति निषाद , राजपाल वर्मा एवं वंसिका सिंह सहित लगभग 251 से ज्यादा लोगों ने सूर्यकुण्ड के मनोरम छटा में घण्टों योगाभ्यास किया