Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावर्ल्ड एन्टी ड्रग डे - डोपामिन इफेक्ट से किशोर हो रहे गोपनीय...

वर्ल्ड एन्टी ड्रग डे – डोपामिन इफेक्ट से किशोर हो रहे गोपनीय नशे का शिकार


अयोध्या। जिला चिकित्सालय के मनापरामर्शदाता डॉ आलोक मनदर्शन ने बताया कि किशोर नशे की लत के साथ ही किशोर अपराध व दुर्घटना के भी आँकड़ों में तेजी से वृद्धि हो रही है। किशोर नशे की लत व अपराधिक प्रवृत्ति में प्रबल सह-सम्बन्ध है जिसका शिकार मध्य किशोरावस्था से वे इस प्रकार हो रहे हैं कि परिजनों को इस बात का पता चलने में काफी देर हो जाती है कि किशोर गोपनीय नशे का शिकार हो चुका है। इन गोपनीय नशीले पदार्थों में डिजाइनर , नशीली दवाएं, ई सिगरेट, ड्रग्स व हुक्का तथा स्टेशनरी, पेंट व कॉस्मेटिक पदार्थों में इस्तेमाल होने वाला टॉलविन नामक द्रव्य आदि है।

उन्होंने इसके दुष्परिणाम के बारे में बताया कि एकाग्रता की कमी, पढ़ाई में मन न लगना, आँखों का धुधलापन व लाल होना, चिड़चिड़ापन, क्रोधित व ठीट स्वभाव, नेट गेमिंग  व गैंबलिंग , साइबर सेक्स,रैस ड्राइविंग, यौन सक्रियता, हिंसा व मारपीट, उद्दण्ड व अमर्यादित व्यवहार, इसके परिणाम है।

उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थ के सेवन से दिमाग मे एक रसायन की बाढ़ आ जाती है और मस्ती का एहसास होने लगता है और फिर डोपामिन नामक इस रसायन का स्तर कम होने पर तलब पैदा होती है जिसे डोमामिन ड्रैग कहा जाता है। यह सम्भावना उन किशोरों में बहुत अधिक होती है जो किसी व्यक्तित्व विकार, अवसाद या उन्माद से ग्रसित होते हैं। नशे की पारिवारिक पृष्ठभूमि या मित्रमण्डली से सरोकार रखने वाले किशोर भी हाईरिस्क ग्रुप में आते हैं।

बचाव के बारे में उन्होंने बताया कि यदि किशोर के व्यवहार में असामान्यता दिखने लगे तो अभिभावक उनकी गतिविधियों पर मैत्रीपूर्ण व पैनी नजर रखे।प्यार से सम्बन्ध विकसित कर उसके गोपनीय नशे की लत के बारे में जानने का प्रयास करें। पारिवारिक वातावरण को बेहतर बनाने की कोशिश करें तथा स्वस्थ मनोरंजक गतिविधियों को बढ़ावा दें। यदि इसके बाद भी किशोर गुमशुम व असामान्य दिखे तो निःसंकोच मनोपरामर्श लेने में देरी न करें। कॉगनिटिव थिरैपी किशोर को नशे से उबारने में बहुत ही कारगर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments