जलालपुर अंबेडकर नगर। रामलीला मैदान, जलालपुर में रविवार को ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प’ के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह ने शिरकत की।
डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयासों और स्थानीय स्तर पर सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया प्रमुख शाश्वत मिश्र ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राम किशोर राजभर, शिवपुजन वर्मा, मीसम रजा, केशव श्रीवास्तव, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, सुरेश गुप्त, माणिक चंद सोनी, मीडिया प्रभारी विकास निषाद, नगर उपाध्यक्ष सीतल सोनी, अरुण मिश्र, बृजेश जायसवाल, गिरीश जायसवाल, नगर मंत्री दिलीप यादव ‘साधु’, नृपेन्द्र कुशवाहा (शिशु मौर्या), रविकांत जायसवाल, सोनू गुप्ता, राकेश गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष रंजु बिंद, शक्ति केंद्र संयोजक विनय मिश्र, शिवम आर्या, शिवनाथ त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरि, आशाराम मौर्य, डेविड गोरे, दुर्गेश गुप्ता और दीपचंद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यशाला ने यह संदेश दिया कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी सफल होगा जब समाज के हर वर्ग की भागीदारी और सहयोग सुनिश्चित किया जाए।