Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा सांगठनिक चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई कार्यशाला

भाजपा सांगठनिक चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई कार्यशाला


◆ पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में मंडल चुनाव अधिकारी नियुक्त


अयोध्या। भाजपा सांगठनिक चुनाव की तैयारियों को लेकर सहादतगंज पार्टी कार्यालय पर जिले के पदाधिकारियों तथा कार्यकताओं की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि चुनाव अधिकारी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रणजीत सिंह कुशवाहा रहे। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ समिति से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है। पार्टी में पूर्ण आंतरिक लोकतंत्र है। पार्टी का छोटा से छोटा कार्यकर्ता पार्टी के प्रति अपने समर्पण से उच्च पदों तक पहुंच सकता है। जब कि सपा, कांग्रेस तथा बसपा में कोई लोकतंत्र नही है। इन पार्टी में तय है कि एक ही परिवार का सदस्य पार्टी का अध्यक्ष होगा।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में बूथ समिति, बूथ अध्यक्ष तथा पन्ना प्रमुख का चुनाव होगा। यह चुनाव 30 नवम्बर तक पूरे हो जाएंगे। बूथ समिति के पदाधिकारियों के चुनाव के उपरांत मंडल तथा जिले का चुनाव होगा। पार्टी में सांगठनिक चुनाव लोकतांत्रिक होता है। बैठक में जिले के सभी 20 मंडलों के चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए।

रूदौली विधान सभा के बाबा बाजार सरयू दुबे, मवई सर्वजीत सिंह, रूदौली देहात चन्द्रबली सिंह, रूदौली नगर जनार्दन मौर्या, शुजागंज ऋषिकेश वर्मा को मंडल चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

मिल्कीपुर विधान सभा के अमानीगंज मंडल शिवगोविन्द पाण्डेय, हैरिंग्टनगंज अखंड प्रताप सिंह डिम्पल, कुचेरा मंडल विजय लक्ष्मी जायसवाल, मिल्कीपुर शिवम् सिंह, कुमारगंज अशोक कसौधन, बीकापुर विधानसभा में सोहावल पश्चिमी दान बहादुर सिंह, सोहावल पूर्वी राधेश्याम त्यागी, भरतकुण्ड किशोरी लाल भारती, रानीबाजार धर्मेन्द्र सिंह, बीकापुर राघवेन्द्र पाण्डेय, गोसाईगंज विधान सभा के तारून मंडल विजय बहादुर तिवारी, हैदरगंज मंडल सुनील मिश्र, चौरे बाजार कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, मया बब्लू पासी, गोसाईगंज भूपेन्द्र सिंह को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

बैठक में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक अमित सिंह चौहान, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पांडे, अवधेश पांडे बादल सह चुनाव अधिकारी अशोक मिश्रा, कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, डॉ. विजय लक्ष्मी जायसवाल, सरजू दुबे, राम मोहन भारती सहित मोर्चा व मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments