Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभारतीय किसान यूनियन के पूर्वांचल प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भारतीय किसान यूनियन के पूर्वांचल प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल प्रभारी देव नारायण सिंह का जिला अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश महासचिव फरीद अहमद, जगतपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष अजय यादव, महासचिव जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम की मौजूदगी में सदर तहसील के तिकोनिया पार्क में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश महासचिव मोहम्मद फरीद अहमद ने बताया कि गन्ना किसानों की मूल्य वृद्धि गन्ने के दाम में तथा 2017 से सर्किल रेट बढ़ाने को लेकर माझा तिहुरा और मझा बरहटा के किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाया गया। जिलाधिकारी से मांग की गई कि छुट्टा जानवरों को गौशाला बना करके उनको रखा जाए। जिससे किसानों की फसलों का बचाव हो सके किसानों की जमीनों का पड़ताल करा करके घरौनी बनाकर तय समय सीमा के भीतर प्रमाण पत्र किसान भाइयों को उपलब्ध कराया जाए एवं किसानों को अच्छी फसलों की उन्नत किस्म के बीज सस्ते दामों में उपलब्ध कराए जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments