Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रत्येक बूथ पर विजय का संकल्प लें कार्यकर्ता - सूर्य प्रताप शाही

प्रत्येक बूथ पर विजय का संकल्प लें कार्यकर्ता – सूर्य प्रताप शाही


◆ चुनाव प्रबंध समिति विधानसभा अयोध्या की बैठक सम्पन्न


अयोध्या। चुनाव प्रबंध समिति विधानसभा अयोध्या की बैठक लोकसभा चुनाव कार्यालय सिविल लाइन ने सम्पन्न हुई। बैठक में प्रबंध समिति के विभागों के पदाधिकारियों को चुनाव अभियान में उनके दायित्व के बारे में बताया गया। पदाधिकारी व कार्यकताओं में आपसी समन्वय तथा बूथ प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पदाधिकारियों को व्यापक जनसम्पर्क अभियान चलाने को कहा। लोकसभा संयोजक डा. बाके बिहारी मणि त्रिपाठी ने सांगठनिक रिर्पोट लिया।

प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से अयोध्या को योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से विश्व मानचित्र पर स्थापित किया है। अयोध्या विश्व की धार्मिक राजधानी के रूप में उभरी है। अयोध्या से लोक सभा चुनाव में जीत भी उतनी ही बड़ी होनी चाहिए। सभा पदाधिकारी प्रत्येक बूथ पर विजय का संकल्प लेकर चुनाव कार्य में जुट जाएं।

लोक सभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा हर बूथ पर पिछली बार की अपेक्षा अधिक वोट प्राप्त करना है। इसके लिए बूथ प्रबंधन व पदाधिकारी व कार्यकताओं में समन्वय अति आवश्यक है। सभी पदाधिकारी बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुखों से लगातार सम्पर्क में रहें। जिन बूथों पर पिछले चुनाव में प्रर्दशन अच्छा नही था। उन बूथों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। हमें हर घर तथा हर व्यक्ति से सम्पर्क व संवाद स्थापित करना है।

बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्र, अशोक कसौंधन, रमापति पाण्डेय, प्रतीक श्रीवास्तव, रणधीर सिंह, डा राकेश मणि त्रिपाठी, मनोज जायसवाल, कमलाकांत सुंदरम, शशि प्रताप सिंह, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments