Tuesday, April 15, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहर घर-हर मतदाता से सम्पर्क करें कार्यकर्ता - धर्मपाल सिंह

हर घर-हर मतदाता से सम्पर्क करें कार्यकर्ता – धर्मपाल सिंह


◆ मिल्कीपुर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर मंडल व शक्ति केन्द्र के पदाधिकारी संग की बैठक


अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने इनायत नगर स्थित एक पब्लिक स्कूल पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी पांचों मंडलों अध्यक्ष, प्रवासी व प्रभारी, सभी शक्ति केन्द्र के प्रवासी, सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश महामंत्री ने बूथ प्रबंधन कर चुनाव जीतने का मंत्र दिया। अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तथा हुनमान गढ़ी में दर्शन पूजन किया।

प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सभी शक्ति केन्द्र प्रवासी बूथ स्तर के कार्यकर्ता तथा पन्ना प्रमुखों के साथ लगाता सम्पर्क में रहें। पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर घर व हर मतदाता से सम्पर्क करें। उनके साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करें। मतदाता सूची में अपनी विचारधारा के वोटरों को चिन्हित करें। उनका शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। मंडल तथा शक्ति केंद के पदाधिकारी बूथों की ग्रेडिंग कर लें। कमजोर बूथों पर हमें ज्यादा मेहनत करनी है। हर बूथ पर पिछले चुनावों से अधिक मत प्राप्त करने का लक्ष्य लेकर सभी कार्यकर्ता चुनाव में जुट जाएं।

उन्होंने कहा कि सभी को अपना बूथ पर विजय दिलाने की जिम्मेदारी निभानी है। इसके लिए प्रत्येक घर में सम्पर्क करना आवश्यक है। पन्ना प्रमुख अपने क्षेत्र मे आने वाले मतदाताओं से रोजाना किसी न किसी माध्यम से चर्चा अवश्य करें। उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करें। सोशल मीडिया पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक्टिव हो जाय। पार्टी कार्यक्रमों व सरकारी योजनाओं को लेकर होने वाले कार्यक्रमों को सोशल मीडिया पर साझा करें।

क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि बूथ विजय ही चुनाव में विजय का मूल मंत्र है। इस लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ समिति व पन्ना एक्टिव करें। रोजाना उनसे सम्पर्क करें। कमजोर बूथ को चिन्हित कर उस पर अधिक ध्यान दिया जाए।

बैठक में एमएलसी अवनीश पटेल, विधायक पुष्पेन्द्र पासी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, कमला शंकर पाण्डेय, अभिषेक मिश्र, जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय सहित मंडल व शक्ति केन्द्रों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments