Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदीवार के गिरने से मजदूर की दबकर मौत

दीवार के गिरने से मजदूर की दबकर मौत

जलालपुर अंबेडकर नगर। सोमवार देर शाम तीव्र गति से आये तूफान के चलते दीवाल के नीचे दब कर अधेड़ की मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सवरगह गांव की हैं। राजेपुर कोपा गांव निवासी रामनाथ राजभर पुत्र राम नेवाज राजभर उम्र 50 सवरगह गांव निवासी पिन्टू के मुर्गी फार्म पर सोमवार को काम कर रहे थे शाम लगभग पांच बजे आंधी पानी आ गया जिससे मुर्गी फार्म की दीवाल अचानक गिर गई जिसके नीचे दब कर रामनाथ राजभर गंभीर रुप से घायल हो गये। आनन फानन में परिजनो द्वारा जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया जहां पर स्थिति ज्यादा नाजुक होते देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, वहां ले जाते समय रास्ते में ही रामनाथ राजभर की मौत हो गयी।  मौत की खबर से परिजनो में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments