Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर कलेक्ट्रेट में महिला संगोष्ठी का हुआ आयोजन

 कलेक्ट्रेट में महिला संगोष्ठी का हुआ आयोजन

अंबेडकर नगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शासन के मंशानुरूप वासंतिक नवरात्रि व रामनवमी मनाए जाने के क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशन एवं अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ,उपायुक्त स्वत: रोजगार,जिला प्रबंधन इकाई एवं ब्लॉक प्रबंधन इकाई की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना से की गई, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि किसी देश को सशक्त बनाने हेतु वहां की महिलाओं को सशक्त बनाना बहुत जरूरी है इसके साथ सरकार द्वारा चलाए जा रहे, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाएं स्वरोजगार कर स्वयं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही हैं, इनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने हेतु सतत प्रयास किया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर एन आर एल एम द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लेकर बताया गया कि महिला एक मां, बहन और पत्नी के रूप में पुरुष जाति के जीवन में अहम भूमिका निभाती है, तब जाकर एक सशक्त नागरिक एक सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े लाभार्थियों के सामूहिक प्रयासों से विकास व समृद्धि की दिशा में सार्थक परिणाम मिलने लगा है। कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं द्वारा अपनी सफलता की कहानी जिलाधिकारी के सामने रखी गई। जिलाधिकारी द्वारा समूह की महिलाओं द्वारा किए गए प्रोडक्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि उपज का सही मूल्य उपलब्ध कराने में हर प्रकार से सहयोग जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा विश्वास दिलाया गया कि किसी भी समय जिला प्रशासन मदद के लिए हमेशा तैयार है। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देते हुए महिलाओं को सभी विभागों के साथ भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा मेट,केयरटेकर, पी0डी0एस शॉप जैसे अन्य विभागों के कन्वर्जेंस के साथ महिलाओं की भागीदारी बढी है। इसी के क्रम में सरकारी संस्थानों में प्रेरणा कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, समूह की महिलाएं तथा संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments