Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरधार्मिक स्थल पर पूजा करने आई महिलाए चेन स्नेचिंग की हुई शिकार

धार्मिक स्थल पर पूजा करने आई महिलाए चेन स्नेचिंग की हुई शिकार


◆ दो महिला स्नेचर को लोगों ने पकड़ा, दो चेन बरामद


जलालपुर अंबेडकर नगर। धार्मिक स्थल पर पूजा करने आई महिलाओं का टप्पेबाज महिलाओं ने दो के गले का चैन पारकर तीसरे महिला का चैन चुराते समय पकड़ ली गई । लोगों ने पकड़ी गई टप्पेबाज महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। मामला कटका थाना क्षेत्र के कबिरहा ब्रम्ह बाबा स्थान की है । जहां हर सोमवार को इस स्थान पर दूर दराज तथा स्थानीय लोग पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं और मेला भी लगता है। इसी दौरान  टप्पेबाज महिलाओं ने दो महिलाओं की गले से सोने की चैन को गायब कर दिया तीसरी महिला परिक्रमा कर रही थी कि तभी उसकी भी गले से चैन खींच लिया गया चैन खींचते  वक्त टप्पेबाज महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ लिया । इस दौरान पूर्व में दो महिलाओं के गले से खींची गई चैन को वापस कर दिया उन महिलाओं ने चैन पाते ही वहां से अपने घर चली गई। जबकि तीसरी पीड़ित महिला पूनम पांडे पत्नी मायाराम पांडे निवासी चतुरपुर थाना राजे सुल्तानपुर जो जैतपुर थाना क्षेत्र के अजोरपुर गांव में मायके आई थी और वह भी पूजा अर्चना करने गई थी, फिलहाल इनका सोने का चैन चोरी करने वाली महिलाओं के पास से बरामद नहीं हो पाया । सूचना पर पहुंची कटका पुलिस ने टप्पेबाज महिलाओं को पड़कर कटका थाने ले गई जहां पूछताछ जारी है। पूछताछ में इन महिलाओं की पहचान किरन पत्नी अजीत निवासी रजवापुर जिला आजमगढ़ व सविता पत्नी दीपक निवासी पवई जिला आजमगढ़ के रूप में हुई है । क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया इन टप्पेबाज महिलाओं से पूछताछ  जारी है तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments