Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमाज के हर निर्णय में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से है महिलाओं...

समाज के हर निर्णय में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से है महिलाओं की भूमिका – बृजबहादुर


◆ सर्किट हाउस सभागार में आयोजित हुआ महिला सम्मेलन तथा सम्मान समारोह का आयोजन


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्किट हाउस सभागार में महिला सम्मेलन तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने विभिन्न क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में शिक्षा क्षेत्र में अंजू पाण्डेय, चिकित्सा क्षेत्र में मंजूषा पाण्डेय, समाज सेवा में यमुनोत्री केसरवानी, महिला स्वावलंबन के क्षेत्र में प्रतिमा शुक्ला तथा प्रसून लता, रक्तदान के हेतु प्रेरित करने के लिए रत्ना जायसवाल सहित दस महिलाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र पहना कर उनका स्वागत किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना कर अपना मुकाम तय कर रही है। महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। तथा अपने किए कार्यों से समाज को एक नई दिशा दे रही है। आज समाज के हर निर्णय में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से महिलाओं की भूमिका है।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि महिलाओं को समानता के अधिकार के लिए भाजपा सरकार लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढाओं का नारा देने के साथ बेटियों के लिए कई योजनाओं के माध्यम से उन्हें समाज में आगे लाने का कार्य किया है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि आज की नारी जागृत एवं सक्रिय हो चुकी है। वह अपनी शक्तियों तथा अधिकारों के बारे में जानने समझने लगी है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार के द्वारा महिला कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर महिला सशक्तिकरण में सरकार द्वारा ऐतिहासिक कार्य किया गया है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा स्वावलंबन के लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है।

मौके पर कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र कोरी, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष आशा गौड़, जिलाध्यक्ष सरोज मिश्र, लक्ष्मी सिंह, ममता श्रीवास्तव, स्मृता तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments