Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादुघर्टना में घायल महिला शिक्षामित्र लखनऊ रिफर, पति ने दी तहरीर

दुघर्टना में घायल महिला शिक्षामित्र लखनऊ रिफर, पति ने दी तहरीर

मिल्कीपुर, अयोध्या। निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान दुघर्टना में घायल महिला शिक्षामित्र को चिकित्सकों ने लखनऊ रिफर कर दिया। जिनका लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। हादसे में घायल महिला शिक्षामित्र रेखा शुक्ला के पति ने इनायत नगर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ अयोध्या शहर के उसरू मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी रेखा शुक्ला जो प्राथमिक विद्यालय गुलौली में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है। बुधवार की सुबह अयोध्या से एक्टिवा स्कूटी से विद्यालय आ रही थी वह रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चमनगंज बाजार के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर पहुंची ही थी तभी पीछे से क्रेटा कार ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसके बाद स्कूटी सवार उनकी पत्नी कार में फंसकर लगभग 20 मीटर तक घसीटते चली गई। जिससे उनकी पत्नी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया की घायल शिक्षामित्र के पति मनोज शुक्ला द्वारा तहरीर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments