Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क हादसे में महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुल्हूपुर बाजार में सोमवार सायं लगभग छः बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद के कुंदा भैरोपुर गांव निवासी 50 वर्षीय किरन देवी अपने बहन के बेटे 22 वर्षीय प्रतीक के साथ बाइक से निमंत्रण कर के आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के अवनाथपुर गांव से लौट रही थीं। जैसे ही वे दुल्हूपुर बाजार के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरन देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल प्रतीक को उपचार हेतु सेमरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

मामले में कटका थाना के उप निरीक्षक अवधेश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments