Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाइक से स्टंट करने के दौरान हुआ हादसा,महिला की मौत

बाइक से स्टंट करने के दौरान हुआ हादसा,महिला की मौत


आलापुर अंबेडकर नगर। स्टंटबाज बाइक सवारों के चलते तीन बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई,जिसमें महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामला जहांगीरगंज थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव से जुड़ा हुआ है। जहां बसखारी थाना क्षेत्र के पंडरिया फौलादपुर शुकुलबाजार निवासी ऋतिक उपाध्याय अपनी बहन दृष्टि तथा माता सुनीता के साथ बुलेट पर सवार होकर जहांगीरगंज के हरिहरपुर गांव में गंगाधर दुबे के घर रिश्तेदारी में जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार  बाइक सवार स्टंटबाज युवकों की लहराती बाइक से बचने के प्रयास में तीन बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें सुनीता की मौत हो गई जबकि दूसरे बाइक सवार संदीप तथा ऋतिक एवं दृष्टि को भी चोटे आई हैं। रास्ते से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश मिश्रा ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने में सहयोग किया।थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश सिंह समेत पुलिस कर्मियों की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments