Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedआकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।घटना स्थानीय कोतवाली के नगपुर बाजार मे शनिवार शाम को घटित हुई। गांव निवासिनी मनभावती बरसात के बीच देर शाम को खेत में गई थी।इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और वह उसकी चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे गंभीर दशा में नगपुर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मृत होने की सूचना पर परिजनों मे कोहराम मच गया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments