Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाइक की चपेट मे आने से महिला की मौत

बाइक की चपेट मे आने से महिला की मौत


आलापुर अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पदुमपुर बाजार के निकट बाइक की टक्कर से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा उसे आजमगढ़ जिले के एक चिकित्सालय में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रतापपुर नसरुद्दीन पट्टी निवासी लक्ष्मी पत्नी भालचंद्र वर्मा का सड़क पार करते समय अनियंत्रित मोटरसाइकिल की चपेट में आने से वह घायल हो गई थी। मौत की ख़बर से परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जिन्हें स्थानीय पुलिसकर्मियों के द्वारा थाने ले जाया गया।

इस विषय में थाना अध्यक्ष संत कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments