Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौत

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौत

जलालपुर,अंबेडकर  नगर। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मालीपुर  थाना के ताराखूर्द बाजार की है। जानकारी के अनुसार ताराकला निवासिनी मालती दुबे अपने खेत से लौट कर सड़क पार कर रही थी,इसी दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पूर्व प्रधानाचार्य रविंद्र दुबे के घर के सामने बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही बाजारवासियो की भीड़ जुट गई।बाजारवासियो ने दुर्घटना में घायल महिला को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा अकबरपुर पुलिस करा रही है।अभी कोई तहरीर नही मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments