Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक सुर, एक भावना के साथ वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण...

एक सुर, एक भावना के साथ वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एयरपोर्ट में हुआ सामूहिक गायन


अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अयोध्या एयरपोर्ट पर शुक्रवार को राष्ट्रीय गीतवंदे मातरम्के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक भव्य और भावनात्मक आयोजन किया गया। इस मौके पर एयरपोर्ट परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया, जब अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और यात्रियों ने सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” का गायन किया। पूरे परिसर में देशभक्ति की गूंज से वातावरण भाव-विभोर हो उठा।

एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्र प्रेम की भावना का प्रतीक है। इस गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल है। हम चाहते हैं कि देशभर में एकता, सम्मान और देशभक्ति की भावना की लहर बनी रहे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में जिन्होंने बलिदान दिया, उन्हें हम इस गीत के माध्यम से नमन कर रहे हैं और पूरी दुनिया को यह संदेश दे रहे हैं कि भारत कितना महान है।

एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि आने वाले समय में भी देशभर में “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर CISF प्रमुख रवीन्द्र सिंह, विद्युत प्रभारी आर.बी.एस. कुशवाहा, ATS प्रभारी अवधेश कुमार सिंह, CNS प्रभारी अनिल शुक्ला, OSD अभिषेक सिंह, टर्मिनल प्रभारी श्रीमती नम्रता दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments