Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनगर पंचायत के विकास के लिए करूंगा हर संभव प्रयास-डा0 नीरज बोरा

नगर पंचायत के विकास के लिए करूंगा हर संभव प्रयास-डा0 नीरज बोरा

बसखारी अंबेडकर नगर। नगर पंचायत  अशरफपुर किछौछा के कार्यालय पर विधानसभा मुख्य सचेतक लखनऊ विधायक डॉक्टर नीरज वोरा का पहुंचने पर नवनिर्वाचित चेयरमैन ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में अंग वस्त्र ,स्मृति चिन्ह एवं फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व वर्तमान लखनऊ विधायक डॉक्टर नीरज वोरा दिवंगत व्यापारी नेता रामचंद्र जयसवाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके निवास स्थान शुकुल बाजार पर आए हुए थे। नवनिर्वाचित चेयरमैन ओमकार गुप्ता के विशेष आग्रह पर वह नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा कार्यालय पर आये। जहां पर  चेयरमैन ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।इसके बाद ओमकार गुप्ता ने उन्हें अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वागत से अभिभूत डॉक्टर नीरज वोरा ने नव निर्वाचित चेयरमैन ओमकार गुप्ता के ऐतिहासिक जीत पर सम्मान पटिका पहना कर उन्हें बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि उनके स्तर से नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए जो भी संभव कार्य हो सकेगा। वह कराने के लिए तत्पर रहेंगे। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से नवनीत मद्धेशिया,विवेक साहू सीताराम कसौधन, हरिओम गुप्ता, दशरथ,निखिल मोदनवाल , दस्तगीर अहमद,नगर पंचायत कार्यालय के बड़े बाबू अभिषेक यादव सहित कई अन्य लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments