Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल


◆ अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली के मोटरसाइकिल सवार दंपति को रौंदने के कारण हुआ हादसा


बसखारी अंबेडकर नगर। हंसवर थाने के सामने हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह हंसवर क्षेत्र के मंझनपुर  निवासिनी उर्मिला उम्र लगभग 38  वर्ष अपने पति सेवाराम पुत्र राम नयन के साथ बाइक से बसखारी की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह हंसवर थाने के सामने पहुंची थी कि इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही ईट लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे आ गई। जिसमें पत्नी उर्मिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पति सेवाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। वही दुर्घटना की खबर सुनकर थाने से निकली हंसवर पुलिस ने घायल सेवाराम को बसखारी सीएससी पहुंचाया।जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वही इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मौत की खबर सुनकर मृतक के परिवार के सदस्य भी मौके पर रोते बिलखते पहुंच गए। इस मामले में हंसवर  पुलिस ने मृतक के परिजनों के प्रार्थना पत्र पर चालक व वाहन के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए चालक समेत ट्रैक्टर और ट्राली को  कब्जे में ले लिया है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर चालक समेत दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments