Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा से किसको मिलेगा महापौर का टिकट, वर्तमान में सोशल साईटों पर...

भाजपा से किसको मिलेगा महापौर का टिकट, वर्तमान में सोशल साईटों पर बहस शुरु


◆ ऋषिकेश उपाध्याय, अभिषेक मिश्रा, डा ममता पाण्डेय व गिरीश पति त्रिपाठी समेत अन्य है दावेदार


◆ जाने किसका दावा कितना है मजबूत, क्या है समर्थकों की राय


अयोध्या। शहर में सबसे ज्यादा चर्चा का कोई विषय है तो वह है कि अयोध्या में भाजपा किसको महापौर का टिकट देने जा रही है। भाजपा सूत्रों की माने तो वर्तमान में सबसे ज्यादा चर्चा ऋषिकेश उपाध्याय, डा ममता पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा व गिरीश पति त्रिपाठी के नामों पर हो रही है। हालांकि महापौर के टिकट के दावेदारों की सूची लम्बी बताई जा रही है। सहीं स्थिति 12 अप्रैल को आवेदन समाप्त होने पर सामने आयेगी।

महापौर पद के टिकट के प्रबल दावेदार महापौर ऋषिकेश उपाध्याय माने जा रहे है। उनका कार्यकाल निर्विवाद रहा है। वह सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते है। पूरे कार्यकाल के दौरान उनके उपर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। वहीं कोविड काल में दाह संस्कार के लिए उन्होने निःशुल्क लकड़ी की व्यवस्था कराई थी। गरीबों व जरुरतमंदों की सेवा बिना किसी प्रचार के करने को लेकर क्षेत्र में उनकी सराहना होती रहती है। संघ व विहिप की उनकी नजदीकियां जगजाहिर है।

अन्य दावेदारों में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ममता पाण्डेय का नाम की भी काफी चर्चा है। महिला सीट होने के बाद उनकी दावेदारी सबसे ज्यादा प्रबल मानी जा रही थी। क्षेत्र में उनकी सक्रियता भी बीते दिनों काफी तेज हो गयी थी। कई कार्यक्रमों की श्रंखलाओं का आयोजन उनके द्वारा किया गया था। अनारक्षित सीट होने के बाद डा ममता पाण्डेय टिकट के प्रमुख दावेदारों में एक मानी जा रही है।

वहीं एक अन्य प्रमुख दावेदार में भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का नाम आ रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान उनकी क्षमता ने जिले को प्रभावित किया था। चुनाव में कम सीटे आने के बाद भी अयोध्या में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा हुआ था। संगठन में अनुशासन के लिए भी वह जाने जाते है। भाजपा में उनका कार्यकाल काफी लम्बा रहा है। इससे पहले पार्टी में वह विभिन्न पदों पर रह चुके है। संगठन पर उनकी पकड़ भी काफी मजबूत मानी जा रही है।

अयोध्या के महंत गिरीश पति त्रिपाठी का नाम भी टिकट के दावेदारों में काफी तेजी से उभर कर आया है। गिरीश पति त्रिपाठी काफी सौम्य व मृदुभाषी स्वभाव के है। संघ, विद्यार्थी परिषद व भाजपा के कार्यक्रमों पर मंच पर उनकी उपस्थिति बीते दिनों में दिखाई देती रही है। टिकट के अन्य दावेदारों में महंत राजूदास, जितेन्द्र दूबे मिंटू प्रधान, डा मंजूषा पाण्डेय समेत कई अन्य नाम सामने आ रहे है। हालांकि सही स्थिति 12 को आवेदन के पूरे होने पर सामने आयेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments