Wednesday, April 2, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकौन होगा भाजपा का अगला जिलाध्यक्ष, नेताओं की गुणा गणित शुरु

कौन होगा भाजपा का अगला जिलाध्यक्ष, नेताओं की गुणा गणित शुरु


◆ भाजपा में चल रहे है संगठनात्मक चुनाव, जिलाध्यक्ष का होना है चयन


◆ पुराने जिलाध्यक्ष का बढ़ेगा कार्यकाल या नये की होगी ताजपोशी


अयोध्या। भाजपा में संगठनात्मक चुनाव हो रहे है। जिसमें जिलाध्यक्ष का चुनाव/मनोनयन होना है। जिलाध्यक्ष को लेकर पार्टी के इच्छुक नेताओं ने अपनी राजनैतिक गुणा गणित शुरु कर दी है। प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों को अपने पक्ष में करने की तैयारी है। पार्टी का अगला जिलाध्यक्ष कौन होगा। इस समय यह चर्चा भाजपा की बैठको से लेकर कार्यक्रमों में हो रही है।

              भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सबको साथ लेकर चलने वाले नेता माने जाते है। भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों से उनका सम्पर्क भी काफी अच्छा है। इसके चलते पिछले बार उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष की कुर्सी नेतृत्व ने दी थी। इस बार उनका पुनः जिलाध्यक्ष बनने की बात लोग कह रहे है। जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय भी जिलाध्यक्ष बनने की रेस में काफी आगे है। इस बार पदाधिकारियों के मनोनयन में समाजिक समरसता का ध्यान भी रखा जाएगा। बदलाव की स्थिति में वह विकल्प हो सकते है। वहीं जिला पंचायत सदस्य इन्द्रभान सिंह काफी समय से भाजपा से जुड़े हुए है। पार्टी में वरिष्ठता व जनता से जुड़ाव जिला पंचायत अध्यक्ष के मनोनयन का आधार बन सकता है। इंजीनियर रणवीर सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अशोक कसौधन, राधेश्याम त्यागी के जिलाध्यक्ष बनने की सम्भावनाएं पार्टी में हो रही चर्चाओं में व्यक्त की जा रही है।

              आने वाले विधानसभा चुनावों में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी काफी अहम होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को गोसाईगंज व मिल्कीपुर में हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ में लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा नहीं था। जिसको लेकर पार्टी काफी गम्भीर है। संगठनात्मक स्तर पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में पुराना उत्साह भरने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी इस बार जिलाध्यक्ष के कंधो पर होगी। जिसको लेकर नेतृत्व भी काफी गम्भीरता से विचार कर रहा है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments