Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याड्यूटी के दौरान महिला आरक्षियों ने फिल्मी गाने पर बनाई थी रील,...

ड्यूटी के दौरान महिला आरक्षियों ने फिल्मी गाने पर बनाई थी रील, एसएसपी ने किया लाईन हाजिर

अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर सुरक्षा में तैनात चार महिला आरक्षियों ने ड्यूटी के दौरान फिल्मी गाने पर रील बनाई थी। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने चारों महिला आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी मुनिराज ज़ी ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है। वीआईपी ड्यूटी प्वाइंट राम जन्मभूमि सुरक्षा ड्यूटी पर मनोरंजन कर रही थी। अभी उनका लाइन हाजिर किया गया है। जांच के बाद सस्पेंशन भी किया जाएगा। दरअसल लाइन हाजिर की गई महिला सिपाहियों में कविता पटेल,कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी व संध्या सिंह शामिल है। वहीं फिल्मी गाने पर महिला आरक्षियों द्वारा बनाई गयी रील सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसको लेकर कई तरह के कमेंट हो रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments