Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविदेशों में प्रधानमंत्री की आलोचना करते-करते देश की आलोचना करने लगते है...

विदेशों में प्रधानमंत्री की आलोचना करते-करते देश की आलोचना करने लगते है राहुल गांधी – सीएम उत्तराखंड


◆ भाजपा प्रत्याशी लल्लू के नामांकन में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी


अयोध्या। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के नामांकन में शामिल हुए। इससे पूर्व उन्होंने राम लला का दर्शन किया। नामांकन के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए राहुल गांधी पर सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी सीरियस नहीं होते है। विदेशों में प्रधानमंत्री की आलोचना करते करते इतने आगे निकल जाते हैं कि देश की आलोचना करने लगते है। राहुल गांधी के अयोध्या आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकों जब बुलाया गया तब वे आए नही। सब जानते है चुनाव चल रहा है। इस समय मंदिर जाना पूजा करना जनेउ दिखाना यह सामान्य घटना है। वैसे ये सब सनातन का विरोध करते हैं। राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो या निर्माण हो हर समय इन लोगों ने विरोध किया है। रामसेतु को भी कपोल बताया है। यह सभी राम भक्त और सनातनी जानते है।

इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नामांकन जलूस में बडे़ बुर्जगों, नवजवानों, माताओं-बहनों ने जिस प्रकार सड़को पर आकर घरों की छतों पर खडे़ होकर अपना आर्शीवाद दिया है। लल्लू सिंह सांसद विधायक मंत्री के रूप में हमेशा सर्मपित भाव से काम किया हैं। अयोध्या अब पूरे विश्व का धाम बन रहा है। कार्यकर्ता, कारसेवक तथा नेता के रूप में उनका बड़ा योगदान रहा है। इस बार का चुनाव ऐतिहासिक होगा। देश और दुनिया में फिर से रामयुग आया है। पीएम मोदी की वजह से यह कालखंड़ तथा यह सौभाग्य हम सभी राम भक्तों को मिला है। फिर से रामयुग में आने का सौभाग्य मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments