Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरब्याज पर दिए रूपये वापस मांगने पर युवक ने भाईयों व दोस्तों...

ब्याज पर दिए रूपये वापस मांगने पर युवक ने भाईयों व दोस्तों के साथ मिलकर की थी हत्या


◆ शनिवार की सुबह बेवाना थाना क्षेत्र में मिला विनोद उपाध्याय का शव


अम्बेडकरनगर। पहले ब्याज पर पैसा का लेनदेन किया फिर जब पैसे वापस मांगा, तो सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर आ गयी। सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए अपने दो भाईयों और दो दोस्तो के साथ मिलकर हत्या जैसी जघन्य घटना को अंजाम दे दिया। हलाकि पुलिस ने घटना के कुछ घण्टो ने ही खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ,जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

 बेवाना थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक शव बरामद हुआ था। शव की पहचान विनोद उपाध्याय के रूप में हुई थी। विनोद उपाध्याय व्याज पर पैसे का लेनदेन करता था उसने महरुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील ने विनोद से व्याज पर पैसे लिए थे,जिसे वह वापस नही कर पा रहा था,इस बीच विनोद रोज तगादा करता था, जहां भी सुनील मिल जाता उससे वही पैसे मांगने लगता,चाहे वह चौराहा हो या बाजार, कभी कभी घर भी जाता था पैसे मांगने, इससे सुनील अपने को अपमानित महसुस करता था। बीती रात्रि भी विनोद ने सुनील यादव को फोन किया कि पैसे लेंने तुम्हारे घर आ रहा हूं ,जिसके बाद सुनील यादव ने अपने दो भाइयों और दो दोस्तों  के साथ मिलकर विनोद को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया,जब देर रात्रि विनोद उपाध्याय सुनील के घर जाने के लिए निकला तो  रास्ते मे ही उसे रोक लिया, फिर उसके चेहरे पर पिस्टल से गोली मारी और चॉपर से हमला कर दिया,और उसके बाद फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सुनील यादव पुत्र राजमन यादव निवासी बरामदपुर लोहरा थाना महरूआ, अनूप यादव उर्फ राम अनुज यादव पुत्र सरजूराम यादव निवासी होरिलपुर थाना बेवाना, रवि यादव पुत्र स्व0 रामकिशुन यादव निवासी सोनगांव कोतवाली अकबरपुर यशवन्त यादव पुत्र राजमन यादव निवासी बरामदपुर लोहरा थाना महरुआ को गिरफ्तार किया वहीं दिलीप यादव पुत्र राजमन यादव निवासी बरामदपुर लोहरा थाना महरुआ फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अदद 32 एमएम की अवैध पिस्टल, घटना में प्रयुक्त वाहन, व चापड बरामद किया। अयोध्या समाचार ने पैसों के लेनदेन में हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments